बिहार एक ऐसा राज्य है, जहां संस्कृत के रचयिता महर्षि पाणिनी,कामसूत्र व न्यायभाष्य के रचयिता वात्स्यायन, विद्वान कालिदास, भगवान महावीर, खगोलशास्त्री आर्यभट्ट व राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य जैसे न जाने कितने अकूत बौद्धिक,ओजस्वी विचारधाराओं वाले अमोल रत्नों ने बिहार की पावन धरा पर जन्म लिया है।
1857 के स्वतन्त्रता संग्राम में अंग्रेजी सेना के सेनापति को सात बार युद्धस्थल पर हरानें वाले 80 वर्षीय चिर युवक "बाबू कुंवर सिंह" की जन्मभूमि रही। चलिये जानते है इस राज्य के बारे कुछ तथ्य-
बिहार राज्य का इतिहास:-
बिहार राज्य का इतिहास इतना वृहद है कि इसे तीन (प्राचीन, मध्य तथा नवीन) भागों में विभाजित किया है। चलिए बिहार के इतिहास की कुछ झलकियों के बारे में अध्ययन करते है-
- बिहार का प्राचीन नाम मगध है,तब इसकी राजधानी पाटलिपुत्र थी।
- पाटलिपुत्र की स्थापना "उदयिन" ने की थी।
- प्राचीन काल में बौद्ध सन्तों द्वारा यहां विहार करने के कारण इसका नाम बिहार पडा़।
- गुप्त शासक "कुमार गुप्त" ने विश्व में विख्यात नालन्दा विश्वविद्यालय स्थापित किया ।
- सम्राट जरासंध, अशोक, अजातशत्रु, बिम्बसार जैसे महान राजाओं से लेकर स्वतन्त्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद व सिखों के दसवें श्री गुरु गोविन्द सिंह जी की जन्मभूमि होने का गौरव भी इसी राज्य को है।
- भगवान बुद्ध को बोधगया में ही बोधि वृक्ष पीपल के नीचे फाल्गू नदी के तट पर ज्ञान प्राप्त हुआ।
- विश्व में जाना माना प्रसिद्ध विश्वविद्यालय नालन्दा भी यहीं स्थित है ।
- 1 अप्रैल 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से बिहार व उड़ीसा अलग हो गए थे।
- 22 मार्च 1936 को बिहार और उड़ीसा अलग प्रांत बन गए।
- 15 Nov 2000 को झारखण्ड,बिहार से अलग होकर अस्तित्व में आया।
बिहार के आधारभूत तथ्य:-
- राज्य का दर्जा:- 22 March 1912
- राजधानी:- पटना
- जिले :- 38
- राज्यपाल :- फागू चौहान
- मुख्यमंत्री:- नीतीश कुमार
- हाईकोर्ट:- पटना हाइकोर्ट
- मुख्य न्यायाधीश:- अमरेश्वर प्रताप साही
- MLA:- 243
- Lok Sabha:- 40
- Rajya Sabha :- 16
बिहार राज्य के प्रमुख राजकीय चिन्ह
- राजकीय चिह्न:- बोधि वृक्ष
- राज्य पशु :- बैल
- राज्य पक्षी:- गौरैया
- राज्य वृक्ष:- पीपल
- राज्य पुष्प:- गेंदा
बिहार की भौगोलिक स्थिति:-
बिहार राज्य का कुल क्षेत्रफल 99200 वर्ग किमी है।जो कि पुर्तगाल व इण्डियाना देश से अधिक है।
![]() | |
Map of Bihar |
बिहार की प्रमुख नदियाँ-
- गंगा नदी
- कोसी नदी
- बूढी गण्डक
- पुनपुन
- महानंदा
- सोन
- घाघरा
- चन्दन
बिहार का शोक "कोसी नदी" को कहते है।
जनसंख्या घनत्व:-
भारत का सबसे सघन राज्य बिहार है। जहाँ 1102 व्यक्ति/ वर्ग किमी में निवास करते है।
साक्षरता का स्तर राष्ट्रीय औसत से नीचे है:- 63.82%
महत्वपूर्ण बांध:-
- नकटी बांध
- खड़गपुर झील बांध
- श्रीखंडी बांध
- अजन बांध
महत्वपूर्ण झीलें:-
- गोखुर झील
- कांवर झील
- कुशेश्वर झील
- घोघा झील
बिहार राज्य के सामान्य तथ्य:-
- बिहार देश की सर्वाधिक जनसंख्या वाला दूसरा राज्य है।
- 19 june 2002 को पहली जनशताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी का शुभारंभ हुआ।
- बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ0 श्री कृष्ण सिंह थे।
- दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाला प्रथम बिहारी शासक शेरशाह सूरी था।
- पहला गणराज्य कहा जाने वाला शहर वैशाली था।
GI TAGS:-
- कतरनी चावल
- जरदालू आम
- मगही पान
- लीची
प्रमुख त्यौहार:-
- छठ पूजा
- साम चकेवा
- बिहूला
प्रमुख नृत्य:-
- शास्त्रीय नृत्य- करमा
- लोकनृत्य- छऊ नृत्य, कठघोड़वा नृत्य, झिझिया नृत्य, झरनी नृत्य
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान व वन्यजीव अभयारण्य:-
- कैमूर वन्यजीव अभयारण्य
- भीमबंध वन्यजीव अभयारण्य
- वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान
- बरेला झेल सलीम अली पक्षी अभयारण्य
UNESCO 🌍 Heritage sites:-
- महाबोधि मंदिर
- नालन्दा विश्वविद्यालय
बिहार के महान व्यक्तित्व:-
प्राचीन काल:-
- कामसूत्र व न्यायभाष्य के रचयिता- वात्स्यायन
चतुराधिकं शतमष्टगुणं द्वाषष्टिस्तथा सहस्त्राणाम्।
अयुतद्वयस्य विष्कम्भस्य आसन्नौ वृत्तपरिणाहः॥
3:-अशोक
4:- गुरु गोविंद सिंह
5:- आचार्य चाणक्य
6:- महावीर स्वामी
7:- शेरशाह सूरी
8:- समुद्र गुप्त
साहित्य:-
- नागार्जुन
- फणीश्वरनाथ "रेणु"
- रामधारी सिंह "दिनकर"
- विद्यापति
संगीत:-
- चित्रगुप्त
- बिस्मिल्लाह खान
राजनीति:-
- लोकनायक जयप्रकाश नारायण
- कर्पूरी ठाकुर
बिहार आज अर्श से फर्श पर क्यों है?
- अंग्रेजों ने भारत के ज्ञान को इस कदर दर्शाया कि हम भारतीय खुद ही अपनी शिक्षा प्रणाली में दोष ढूंढने लगे,जो आगे बढ़ना चाहते थे। उनका सम्मान नही किय, समानता व संसाधन से विमुख होता गया, वह बिहार जहां स्वयं भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया।
- राजनैतिक दलों ने भी इसे खूब छला,बिहार में हुए घोटालों से शायद ही कोई अनभिज्ञ होगा। प्रशासनिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी गई।
हर वर्ष लोकसेवा आयोग में बिहारी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते है। बिहार का एक प्रसिद्ध लोकगीत बिहार व बिहारियों की वास्तविकता कहता है-
बंजर में जो फूल खिला दे सच्चा वही बिहारी है।।"
अगर आप हमसें जुङना चाहते है तो हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुङ सकते है-
No comments:
Post a Comment