उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो अप्रतिम, आभावान व श्रेष्ठतम व्यक्तित्वों के दैदीप्यमान नक्षत्रों से परिचित रहा है, उत्तर प्रदेश हिन्दू धर्म का प्रमुख स्थल है।
दयालुता, करुणा, विद्वता, सच्चरित्रता, आत्मा संयम, शान्त स्वभाव, इन छः गुणों से भूषित मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम व परमावतार श्री कृष्ण की जन्मभूमि होने से लेकर भारत के सर्वाधिक प्रधानमंत्री देने का गौरव भी इसी राज्य को प्राप्त है।
उत्तर प्रदेश का इतिहास:-
सन् 1902 में नाॅर्थ प्रोविजन आगरा व अवध का नाम बदलकर यूनाईटेड प्रोविन्स ऑफ आगरा व अवध कर दिया गया।
- सन् 1920 में इसकी राजधानी प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरित कर दी गई।
- सन् 1950 में इसका नाम उत्तर प्रदेश पड़ा।
- सन् 1968 से लेकर अब तक 1700 दिनों से भी अधिक व 10 बार राष्ट्रपति शासन लागू हो चुका है।
- 9 Nov 2000, को नया राज्य उत्तराखंड इससे अलग होकर बना।
- *सरोजनी नायडू, उत्तर प्रदेश व भारत की पहली महिला राज्यपाल बनी।
- गोविंद बल्लभ पंत राज्य के पहले मुख्यमंत्री बनें।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख आधारभूत तथ्य:-
- राज्य का दर्जा- 24 जनवरी 1950
- राजधानी- लखनऊ
- जिले- 75
- राज्यपाल- आनन्दी बेन पटेल
- मुख्यमंत्री- योगी आदित्य नाथ
- उप मुख्यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा
- हाईकोर्ट- इलाहाबाद हाईकोर्ट
- मुख्य न्यायाधीश- गोविंद माथुर
- MLA- 403 +1 (One Anlo-Indian member)
- Lok Sabha- 80
- Rajya Sabha- 31
![]() |
उत्तर प्रदेश के जिले. |
सीमावर्ती राज्य:-
उत्तर प्रदेश की सीमाएँ भारत के 9 राज्य व नेपाल देश के साथ साझा होती है।
- दिल्ली
- हरियाणा
- राजस्थान
- मध्यप्रदेश
- झारखण्ड
- छत्तीसगढ़
- बिहार
- उत्तराखंड
- हिमांचल प्रदेश
उत्तराखंड, हरियाणा, हिमांचल के साथ सहारनपुर जिला सीमा साझा करता है।
उत्तर प्रदेश के राजकीय चिह्न:-
![]() |
उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह |
- राज्य पशु- बारहसिंगा
- राज्य पक्षी- सारस
- राज्य पुष्प- पलास
- राज्य वृक्ष- अशोक (Saraca Ashoka)
- राज्य नृत्य- कत्थक
उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिति:-
- उत्तर प्रदेश, भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, यह लगभग यूनाईटेड किंगडम के आकार जितना है।
- राज्य में छोटी बड़ी मिलाकर कुल 32 नदियाँ हैं।
- गंगा, यमुना, सरयू, बेतवा और घाघरा हिन्दू धर्म में व उत्तरप्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं।
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में राज्य के 8 जिले (मेंरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर ,बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर शामली) है।
- उत्तर प्रदेश में 18 मंडल तथा 75 जिले है।
- उत्तर प्रदेश के "ललितपुर जिले" से यूरेनियम प्राप्त होती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख बांध:-
- रिहन्द/गोविंद बल्लभ पंत सागर:- पिपरी नदी-सोनभद्र
- माताटीला बांध:- बेतवा नदी-ललितपुर
- गोविंद सागर बांध:- शहजाद नदी- ललितपुर
उत्तर प्रदेश राज्य की महत्वपूर्ण झीलें:-
- मोती झील:- कानपुर
- राजा का ताल:- NH 19
- बारू सागर ताल:- झांसी
उत्तर प्रदेश राज्य के सामान्य तथ्य:-
- यह भारत की सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
- NCRB (National crime records bureau) के अनुसार- उत्तर प्रदेश, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों शीर्ष पर है।
- महाजनपद काल में 16 महाजनपदों में से 08 महाजनपदों के क्षेेत्र उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में आते हैं।
- लखीमपुर जिला क्षेेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा है।
- सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला "गौतमबुद्ध नगर" तथा न्यूनतम साक्षरता वाला जिला श्रावस्ती है।
- प्रदेश की राजकीय भाषा हिंदी व दूसरी आधिकारिक भाषा उर्दू है।
GI TAGS of Uttar Pradesh:-
उत्तर प्रदेश के कुछ महत्वपूर्ण GI tags प्राप्त अग्रलिखित है।
- इलाहाबाद सुर्खा
- लखनऊ चिकन क्राफ्ट
- मलीहाबादी दशहरी आम:-यहां का दशहरी आम विश्व है।
- बनारसी साड़ी
- हाथ की बनी काॅरपेट भदोही- दक्षिण एशिया का हब माना जाता है, दरी के लिये।
- काला नमक चावल
- फिरोजाबाद ग्लास- विश्व में चूङियों का सबसे बड़ा उत्पादक है
- आगरा दरी
- आगरा पेठा
- मथुरा पेडा़
उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेला:-
- नौचन्दी का मेला
- माघ का मेला
- रथ मेला
- कुंभ मेला
- देवा शरीफ मेला
उत्तर प्रदेश के प्रमुख नृत्य:-
- स्वांग (लोकनृत्य
- चरकुला नृत्य (लोकनृत्य)
- रासलीला (लोकनृत्य
- नौटंकी (लोकनृत्य)
- अहीर नृत्य (लोकनृत्य)
- धुरिया नृत्य (लोकनृत्य)
- कत्थक (शास्त्रीय नृत्य)
उत्तर प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान तथा वन्यजीव अभयारण्य:-
- दुधवा नेशनल पार्क- लखीमपुर
- महावीर स्वामी वन्यजीव अभयारण्य- ललितपुर
- हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य- मेंरठ
- चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य- चन्दौली
- नबावगंज पक्षी अभयारण्य- उन्नाव
UNESCO 🌍HERITAGE SITE:-
- Agra Fort:-1983
- Taj Mahal:-1983
- Fathehpur Sikri 1986
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्मारक:-
- काशी विश्वनाथ- वाराणसी
- सारनाथ मंदिर - वाराणसी
- मणिकर्णिका घाट- वाराणसी
- राम जन्म भूमि- अयोध्या
- श्री राधा गोविंद मन्दिर- वृन्दावन
- तुलसी मानस मंदिर- वाराणसी
- हनुमान सेतु मंदिर- लखनऊ
- धम्म स्तूप- वाराणसी
- अकबर का मकबरा- आगरा
- चुनार किला- वाराणसी
- बड़ा इमामबाड़ा - लखनऊ
उत्तर प्रदेश के महान व्यक्तित्व:-
उत्तर प्रदेश के व्यक्ति जो प्रधानमंत्री बनें:-
- जवाहर लाल नेहरू
- लाल बहादुर शास्त्री
- इन्दिरा गान्धी
- चौधरी चरण सिंह
- विश्वनाथ प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश में जन्मे प्रमुख कवि/लेखक:-
- मैथिलीशरण गुप्त
- शिवमंगल सिंह सुमन
- गोस्वामी तुलसीदास
- महादेवी वर्मा
- मुंशी प्रेमचंद
- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
- जयशंकर प्रसाद
- सुभद्रा कुमारी चौहान
- हरिवंश राय बच्चन
- अमीर खुसरो
उत्तर प्रदेश के प्रमुख खिलाड़ी:-
- मेजर ध्यानचंद (हाकी)
- के डी सिंह (हाकी)
- मोहम्मद कैफ (क्रिकेट)
- भुवनेश कुमार (क्रिकेट)
अगर आप हमसें जुङना चाहते है तो हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुङ सकते है-
No comments:
Post a Comment