Tuesday, May 25, 2021

सिक्किम का इतिहास,वर्तमान तथा प्रमुख तथ्य- सिक्किम का इतिहास भी कश्मीर जैसा पेंचीदा है.

सिक्किम राज्य का इतिहास भी कश्मीर हैदराबाद तथा जूनागढ़ की रियासतों के विलय की ऐतिहासिकता से कम नहीं है। भारत सरकार की रणनीति सूझबूझ व वहाँ की बहुसंख्यक नेपाली जनता के समर्थन से सिक्किम को Protectorate State से भारत गणराज्य का राज्य बनाया गया। 

आइये जानते है,सार शब्दों में भारत के सबसे सुन्दर राज्यों में से एक पक्षियों का स्वर्ग कहे जाने वाले सिक्किम राज्य के बारे में-

सिक्किम राज्य का इतिहास:-

  • सिक्किम में एक राजशाही साम्राज्य सन् 1642 से May 1975 तक रहा.
  • सन् 1890 से सन् 1950 तक यह ब्रिटिश इंडिया द्वारा संरक्षण प्राप्त राज्य रहा, अर्थात-सिक्किम पर ब्रिटिश सरकार का हस्तक्षेप था, राजा जिसे सिक्किम में 'चोग्याल" कहा जाता है, उसका पद यथावत रहता था।

  • इंण्डो-सिक्किम सन्धि सन् 1950 पर हस्ताक्षर हुए तथा सिक्किम अब एक भारत सरकार का संरक्षण प्राप्त राज्य बन गया।

  • "काजी लेन्डुप डोरजी" पहले मुख्यमंत्री बने, किन्तु चोग्याल (राजा) अभी भी शक्ति में थे।

  • Sept 1974 में 35वें संविधान संशोधन द्वारा सिक्किम को भारत का सहराज्य बना दिया गया था.
  •  10 April 1975 को चोग्याल पद निरस्त कर दिया गया, जिससे विरोध बढ गया।
  • भारत सरकार ने जनमत संग्रह कराया जिसमे भारत का पक्ष विजयी रहा और 36वें संविधान संशोधन के साथ सिक्किम भारत का 22वां पूर्ण राज्य बन गया।


सिक्किम के आधारभूत तथ्य:- 

  • राज्य का दर्जा- 16 May 1975
  • राजधानी- गंगटोक 
  • जिले- 04
  • मुख्यमंत्री- प्रेम सिंह तमांग
  • राज्यपाल- गंगा प्रसाद 
  • हाईकोर्ट- सिक्किम हाईकोर्ट 
  • मुख्य न्यायाधीश- अरूप कुमार गोस्वामी 
  • MLA- 32
  • LOK SABHA- 1
  • RAJYA SABHA- 1


सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्र:- 

अंगूठे के आकार का कहा जाने वाला राज्य  एक राज्य तथा तीन देशों की सीमाओं से घिरा है।

  • पूर्व में भूटान
  • पश्चिम में नेपाल
  • उत्तर में तिब्बत
  • दक्षिण में पश्चिम बंगाल 


सिक्किम के राजकीय चिह्न:- 

  • राज्य पशु:- लाल पांडा 
  • राज्य पक्षी:-  Blood pheasant 
  • राज्य पुष्प:- Noble Dendeobium
  • राज्य वृक्ष:- Rhododendron Niveum


सिक्किम की भौगोलिक स्थिति:-

  • भारत का सबसे कम आबादी वाला दूसरा राज्य है।
  • जैव विविधता में अल्पाईन वृक्ष तथा उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है।
  • भारत में सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा जोकि विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। मांउट K2 गॉडविन ऑस्टिन POK वाले क्षेत्र में है।
map of Sikkim




सिक्किम के प्रमुख बांध:- 

जोरथांग हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट- (96  मेगावाट) रंगीत नदी पर स्थित है।


सिक्किम की प्रमुख झीलें:-

  • चोलामू झील
  • ग्रीन लेक
  • राजकाठोक लेक
  • मेनमेचो लेक

सिक्किम के प्रमुख दर्रे :-

  1. जैलेप ला
  2. नाथु ला

सिक्किम के प्रमुख नृत्य:- 

  • मरूनी 
  • सिकमारी 
  • तमांग सेलो

सिक्किम के प्रमुख त्यौहार:-


  • लुसूंग त्यौहार 
  • लोसर त्यौहार 
  • बामचू त्यौहार


सिक्किम राज्य के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यान तथा वन्यजीव अभ्यारण्य:-

  • कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान 
  • सिंहबा बुरांश(Rhododendron) अभ्यारण्य 
  • मैनाम वन्यजीव अभयारण्य 
  • वारसेय बुरांश अभयारण्य


सिक्किम राज्य के सामान्य तथ्य :-

  • सन् 1994 -2019 तक  25 वर्ष तक देश के सबसे लम्बे समय तक पवन कुमार चामलिंग जी मुख्यमंत्री रहे हैं।

  • भारत को पूर्वोत्तर के सभी राज्यों से जोड़ने वाला "सिलीगुड़ी कोरिडोर या चिकेन नेक" यही पर है।

  • 8 Dec 2008 को सिक्किम भारत का पहला खुले में शौच से मुक्त राज्य बना। इस राज्य को "निर्मल राज्य" की उपाधि मिली।

  • इसे पक्षियों का स्वर्ग कहा जाता है।


अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा:-


  •  24 Sept 2018 को पैकयोंग एयरपोर्ट बनाया गया।



UNESCO 🌍 Heritage Sites in Sikkim-


  • कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान- 2016


GI TAGS OF SIKKIM:- 

सिक्किम बड़ी इलायची


यदि कोई यूरोप पर्यटन चाहता है, तो उसे पहले सिक्किम अवश्य टहलना चाहिए। उपरोक्त तथ्य केवल एक साधारण ब्यौरा मात्र ही है। इसके अतिरिक्त सिक्किम के तिब्बती स्टाइल वाले बुद्धिस्ट गोम्पा, ऊंचे पहाड़ों पर स्थित घास के मैदान व आश्चर्य में डालने वाले झरनें व 8586m की ऊंचाई वाला कंचनजंगा पर्वत ऐसा बेमिसाल प्राकृतिक सौन्दर्यों का गढ है, जिसका वर्णन बडे़ बडो़ के लिये सहज नहीं है।

अगर आप हमसें जुङना चाहते है तो हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुङ सकते है-

Truth Today Youtube




No comments:

Post a Comment

RRB NTPC Railway previous year Questions 28/12/2020 First Shift and Second Shift

  RRB NTPC Railway previous year Questions 28/12/2020 First Shift and Second Shift   ·         खालसा पंथ की स्थापना गुरू गोविंद सिंह जी...