Protected Area Permit किस पर लागू होता है:-
जितने भी विदेशी या गैर भारतीय जो पर्यटन के लिए भारत घूमने आते है। उन्हें कुछ विशेष जगहों पर जाने के लिए Protected Area Permit लेना पड़ता है।
गृहमंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह क्षेत्र संवेदनशील होते है, अतएव विदेशियों को वहां पर घूमने के लिए एक गाइड के साथ ही इस परमिट को लेना पड़ता है।
Protected Area Permit किन राज्यों में लागू होता है:-
अधिकतर सीमावर्ती राज्यों के बाहरी सीमाओं से सटे क्षेत्रों में यह परमिट लागू होता है।
1. राजस्थान (कुछ हिस्से में)
2. जम्मू-कश्मीर (कुछ हिस्से में)
3. लद्दाख (कुछ हिस्से में)
4. हिमाचल प्रदेश (कुछ हिस्से में)
5. उत्तराखंड (कुछ हिस्से में
6. सिक्किम (पूरे प्रदेश में)
7. अरुणाचल प्रदेश (पूरे प्रदेश में)
8. मणिपुर (पूरे प्रदेश में)
9. मिज़ोरम (पूरे प्रदेश में)
10 नागालैंड (पूरे प्रदेश में)
· पर्यटन के बढ़ावा के लिए गृह मंत्रालय ने कुछ क्षेत्रों में नियमों में ढील दी है किन्तु - पाकिस्तान,चीन तथा अफगानिस्तान के नागरिकों को नए नियमो के अनुसार छूट नहीं दी गई है।
Restricted Area Permit क्या होता है:-
प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट के तहत् 1963 में यह नियम लागू किया गया कि कोई विदेशी पर्यटक बिना सरकार की अनुमति के ऐसे क्षेत्रो में नहीं जा सकता है। जहां का क्षेत्र उसकी सांस्कृतिक विरासत तथा अपनी विशेष भाषा के संरक्षण के लिए बाहरी प्रभाव नहीं चाहता है। और भारत सरकार द्वारा उसके अधिकार संरक्षित है।
· भूटान के अतिरिक्त अन्य सभी देशों के नागरिकों को ऐसे क्षेत्रों के पर्यटन के लिए परमिट लेना अपरिहार्य है।
Restricted Area Permit किन जगहों पर लागू होता है:-
ये 2 जगहों पर लागू होता है।
A-) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह (पूरे केंद्र शासित प्रदेश में)
B-) सिक्किम (कुछ जगहों पर)
1:- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह (पूरे केंद्र शासित प्रदेश में)
विदेशी पर्यटक आवश्यक परमिट प्राप्त करने के बाद निम्नलिखित स्थानों पर जा सकते हैं, सक्षम प्राधिकारी से इन स्थानों में 45 दिन से अधिक ठहराव प्रदान नहीं कर सकता है।
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर 24 ऐसी जगह हैं।
(1) Municipal Area, Port Blair
(2) Havelock Island
(3) Long Island
(4) Neil Island
(5) Mayabunder
(6) Diglipur
(7) Rangat
(8) Entire Island of Middle Andaman, excluding Tribal reserve.
(9) All Islands in Mahatma Gandhi marine national Park except Boat,
Bobday - twin Islands Tarmugti, Malay, and Pluto ( Night halt in
these islands subject to special permission of the UT Admn.).
(10) Entire Island of South Andaman, excluding tribal reserve.
(11) Baratang Islands.
(12) North Passage Island.
(13) Little Andamans Island excluding tribal reserve.
(14) Jolly Buoy
(15) South Cinque
(16) Red Skin
(17) Mount Harriet
(18) Madhuban
(19) Ross Island
(20) Narcondum Island
(21) Interview Island
(22) Brother Island
(23) Sister Island
(24) Barren Island
- उपरोक्त दी गई जगहों में 14 से 24 तक की जगहों पर केवल दिन के समय ही जाया जा सकता है।
- म्यामांर के नागरिकों को (5) Mayabunder और (6) Diglipur में बिना रक्षा मंत्रालय के पूर्व अनुमति के प्रवेश निषेध है।
2:- सिक्किम (कुछ जगहों पर):-
सक्षम अधिकारी सिक्किम में अधिकतम पंद्रह (15) दिनों के लिए एरिया परमिट (आरएपी) दे सकता है।
सिक्किम के प्रतिबंधित क्षेत्र में पड़ने वाले पर्यटकों की रुचि के स्थान हैं
1:-Gangtok
2:-Rumtek
3:-Phodang
4:- Remayangtse
कोई भी विदेशी नागरिक इन स्थानों पर बिना सक्षम अधिकारी से अनुमति के इस क्षेत्र में न तो प्रवेश कर सकता है और ना ही ठहर सकता है।
Protected Area Permit और Restricted Area Permit में क्या अन्तर है?
Protected Area Permit भारतीय सीमा सुरक्षा की दृष्टि से होता है। कोई बाहरी नागरिक भारत से लगे दूसरे देशों की सीमा पर जाता है तो वह अपना पूरा ब्यौरा दे कहीं कोई जासूस तो नहीं है। रक्षा मंत्रालय के द्वारा सुरक्षा की एहतियात से यह भी एक संभावना रहती है।
जबकि restricted area permit ऐसे क्षेत्रों के लिए होता है जो रचना कि दृष्टि से खतरनाक है। ऐसी जगहों पर अगर कोई पर्यटक ऐसा कृत्य करता है जिससे वहां की संस्कृति के विपरीत या वहां के माहौल के प्रतकूल है। तो आदिवासियों द्वारा कभी कभी उनके खुद के कानून के कारण भयानक परिणाम भुगतना पड़ सकता है। और भारतीय संविधान के अनुसार वे दोषी भी नहीं होंगे।
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पर रहने वाली सेंटियाल जनजाति लगभग 60000 हजार सालों से यहां रह रही है। ये लोग बाहरी दुनिया के संपर्क में नहीं रहते है।
अतः restricted area permit ऐसे क्षेत्रों में बाहरी लोगों का काम प्रभाव पड़े इसलिए इसे लागू करती है।
Indian Navy और इंडियन कोस्ट गार्ड नॉर्थ सेन्टिनेन्टल द्वीप समूह की पेट्रोलिंग करते रहते हैं।
No comments:
Post a Comment